Skip to content

जालंधर में अब ठगी नहीं कर पाएंगे एजेंट, DC ने दी ये हिदायत , न मानी तो होगी कार्रवाई

71165 LPG connections given under Pradhan Mantri Ujjwala Yojana in Jalandhar - Deputy Commissioner
71165 LPG connections given under Pradhan Mantri Ujjwala Yojana in Jalandhar - Deputy Commissioner
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : आपको बता दे कि अब जालंधर शहर में लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगने वाले ठगों की दुकानों के शटर बंद होने का समय आ गया है।बता दे कि पिछले दिनों ठग ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस रद करने के बाद अब डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने एक और बड़ा कदम ठग एजेंटों पर नकेल डालने के लिए उठाया है। इस बाबत उन्होंने सिर्फ जालंधर शहर ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के दुकान और मकान मालिकों के लिए एक बेहद सख्त हिदायत जारी की है। अब आदेशों के अनुसार, लोग अपने कमर्शियल या फिर नॉन-कमर्शियल परिसर किराए पर उन्हीं एजेंटों को दें, जो अधिकृत हैं। जिन्हें सरकार ने कंसल्टेंसी के लिए लाइसेंस जारी कर रखा है। उन्होंने कहा जिन्होंने अपने भवन ट्रैवल एजेंटों को विदेश भेजने का धंधा करने के लिए दिए हैं, उनके लाइसेंस जरूर चैक करें। बता दे कि डिप्टी कमिश्नर ने अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए अनाधिकृत एजेंटों को परिसर किराए पर देने की रोक लगा दी है। वहीँ विवाद होने पर या फिर शिकायत मिलने पर यदि किसी के भवन में बिना लाइसेंस के एजेंट अपनी दुकानदारी चलाता हुआ पकड़ा गया तो अब जगह के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया है, क्योंकि पिछले दिनों उनके ध्यान में आया है कि बहुत सारे ट्रैवल एजेंट किराए पर घर या दुकान लेकर लोगों के साथ लाखों रुपए की ठगी करते हैं औऱ फिर दुकान मकान को ताला लगाकर भाग जाते हैं। लेकिन जब लोग दुकान या मकान मालिक से पूछते हैं तो उन्हें कोई जानकारी नहीं होती। [metaslider id=711]