Skip to content

CM भगवंत मान के जनता दरबार कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़ , मुख्यमंत्री के सबसे नहीं मिल पाने से जमकर हुआ हंगामा

Crowd of people gathered in the Janata Darbar program of CM Bhagwant Mann, there was a lot of uproar due to not being able to meet the Chief Minister
Crowd of people gathered in the Janata Darbar program of CM Bhagwant Mann, there was a lot of uproar due to not being able to meet the Chief Minister
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि चंडीगढ़ में CM भगवंत मान के जनता दरबार कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़ , वहीँ मुख्यमंत्री के सबसे नहीं मिल पाने से जमकर हंगामा हो गया। बता दे कि फेसबुक और इंटरनेट मीडिया मीडिया पर भगवंत मान का मैसेज पढ़ लोग मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत करवाने के लिए चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन पहुंचे थे। बता दे कि लोग जब चंडीगढ़ पहुंचे तो उनको अंदर नहीं जाने दिया गया। मुख्यमंत्री से मिलने वाले लोगों को कहा गया है कि उनका नाम लिस्ट में नहीं है। लोगों ने आरोप लगाए कि लिस्ट कहां बनी किसी ने बनाई कुछ पता नहीं। वहीँ मुख्यमंत्री से मिलने के लिए रोजगार की मांग कर रहे अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न जिलों की गांवों के पंचायत सदस्यों के अलावा पारिवारिक, विभागीय समस्याओं से ग्रस्त लोग पहुंचे थे। वहीँ मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाने से पंजाब भवन के सामने लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि बाद में कुछ लोगों को मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमित दी गई। [metaslider id=1461]