Skip to content

CM भगवंत मान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाक़ात , इन मुद्दों पर हुई चर्चा

CM Bhagwant Mann met Home Minister Amit Shah, these issues were discussed
CM Bhagwant Mann met Home Minister Amit Shah, these issues were discussed
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] चंंडीगढ़ : पंजा‍ब के CM भगवंत मान ने आज नई दिल्‍ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वहीँ भगवंत मान ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंंत्री से पंजाब में कानून - व्‍यवस्‍था की स्थिति और राष्‍ट्रीय सुरक्षा के मसले पर चर्चा हुई। केंद्रीय गृ‍हमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की कानून - व्‍यवस्‍था और पटियाला में पिछले दिनों हुई घटना को लेकर विस्तार से बात हुई। वहीँ भगवंत मान ने बताया कि पंजाब में अर्द्ध सैनिक बलों की 10 और कंपनियां भेजी जाएंगी। अर्द्ध सैनिक बलाें की 10 कंपनियां पहले भेजी जा चुकी हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्‍होंने केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष भाखड़ा ब्‍यास प्रबंधन बाेर्ड से पंजाब के प्रति‍निधि का कोटा समाप्‍त करने का मुद्दा उठाया। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पंजाब का कोटा दोबारा शुरू किया जाए, इस बारे में बात हुई। बासमती का MSP को लेकर कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी हुआ है। इस कारण किसानों को नुकसान न हो, इस संबंध में भी बात हुई। इसके साथ ही किसानों के अन्‍य मुद्दाें को लेकर भी मुलाकात के दौरान चर्चा हुई। वहीँ मुलाकात के दौरान भगवंत मान ने अमित शाह को पंजाब में अमन शांति को भंग करने के लिए बार बार की जा रही कोशिशों से अवगत करवाते हुए अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की कंपनियों की मांग की। इसको केंद्रीय गृह मंत्री ने तुरंत स्वीकार करते हुए दस और कंपनियां अलॉट कर दी। [metaslider id=9106]