Skip to content

BIG NEWS : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में पद से हटाया गया , CM भगवंत मान ने बड़ा एक्शन लेते हुए कड़ा सन्देश दिया

BIG NEWS: Punjab Health Minister Vijay Singla was removed from the post on charges of corruption, CM Bhagwant Mann gave a strong message taking big action
BIG NEWS: Punjab Health Minister Vijay Singla was removed from the post on charges of corruption, CM Bhagwant Mann gave a strong message taking big action
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। ये बड़ा एक्शन लेकर सीएम भगवंत मान ने पार्टी नेताओं मंत्रियों व अफसरों को कड़ा संदेश दिया है। मिली जानकारी अनुसार कमीशन लेने के आरोपों के बाद सीएम भगवंत मान द्वारा स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पद से हटा दिया गया। इसके अलावा सिंगला के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी करवा लिया गया है। वहीँ भगवंत मान ने स्पष्ट संकेत दिया है कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार को कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बता दे कि एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा, “मेरी सरकार घूसखोरी को कतई बर्दास्त न करने की राह पर चलती रहेगी और किसी को भी, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो, उसे ऐसी अनियमितताओं की इजाजत नहीं दी जा सकती।' मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हालांकि यह मामला सिर्फ उनके ही ध्यान में था और वह इसको आसानी से दबा या टाल सकते थे, लेकिन उन्होंने खटकड़ कलां की पवित्र धरती पर पंजाब को भ्रष्टाचारमुक्त करने का प्रण लिया था और इस दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। [metaslider id=1461]