Skip to content

बड़ी खबर : पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस दफ्तर की बिल्डिंग में ग्रेनेड अटैक , चंडीगढ़ व पंजाब में हाई अलर्ट

Big news: Grenade attack in Punjab Police Intelligence Office building, high alert in Chandigarh and Punjab
Big news: Grenade attack in Punjab Police Intelligence Office building, high alert in Chandigarh and Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि मोहाली सेक्टर -77 में इंटेलिजेंस दफ्तर की बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यहां आरपीजी ( रॉकेट प्रोपेनल ग्रेनेड) गिरा और इससे धमाके जैसी आवाज हुई। मिली जानकारी अनुसार धमाका कल देर शाम करीब 7.45 बजे हुआ। वहीँ पुलिस का कहना है कि ग्रेनेड फटा नहीं है। इसके बाद पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ और पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीँ ग्रेनेड अटैक से बिल्डि़ंग की तीसरी मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए और दीवार को भी नुकसान पहुंंचा है। आपको बता दे कि पूरे क्षेत्र में आज सुबह से भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीँ इंटेजिलेंस आफिस के आसपास के क्षेत्र को पुलिस ने सील कर रखा है। प्राप्त जानकारी अनुसार अभी तक यह सुराग नहीं मिल पाया है कि इंटेलिजेंस आफिस की इमारत पर कहां से ग्रेनेड दागा गया। [metaslider id=1461]