Skip to content

Big News : पंजाब में AAP विधायक के ठिकानों पर CBI ने की रेड , बैंक फ्रॉड से जुड़ा मामला

Big News: CBI raids AAP MLA's locations in Punjab, case related to bank fraud
Big News: CBI raids AAP MLA's locations in Punjab, case related to bank fraud
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

[metaslider id=9199]

चंडीगढ़ : बड़ी खबर सामने आ रही है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा के ठिकानों पर CBI की रेड हुई है। मिली जानकारी अनुसार यह रेड 40 करोड़ के बैंक फ्रॉड के मामले में की गई है। आपको बता दे कि गज्जनमाजरा अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक हैं। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने एक साथ गज्जनमाजरा के सभी ठिकानों पर रेड की है। आपको बता दे कि यह वही विधायक हैं जिन्होंने चुनाव जीतने के बाद एफिडेविट दिया था कि वह सिर्फ 1 रुपया वेतन लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शुरूआती रेड में सीबीआई को 94 साइन किए ब्लैंक चेक मिले हैं। इसके अलावा कई आधार कार्ड भी मिले हैं। करीब 16.57 लाख का कैश बरामद हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने 88 फॉरेन करंसी नोट, प्रॉपर्टी के दस्तावेज, कई बैंक अकाउंट से जुड़े कागजात बरामद किए हैं। फिलहाल रेड जारी है। वहीँ अभी सीबीआई की तरफ से इस मामले में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। आप पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने 2011 से 2014 के बीच 4 किश्तों में बैंक से लोन लिया था। यह लोन करीब 40.92 करोड़ का था। बता दे कि बैंक की लुधियाना ब्रांच ने इस बारे में CBI से शिकायत की। जिसमें कहा गया कि गज्जनमाजरा ने जिस मकसद के लोन लिया था, उसकी जगह किसी दूसरी जगह इसका इस्तेमाल किया। [metaslider id=1461]