Skip to content

BIG NEWS : दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत की खबर

BIG NEWS: A massive fire broke out near Delhi's Mundka metro station, 27 killed
BIG NEWS: A massive fire broke out near Delhi's Mundka metro station, 27 killed
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] नई दिल्ली : दिल्ली से बुरी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार मुंडका इलाके में एक इलेक्ट्रानिक गोदाम में लगी भीषण आग के कारण 27 लोगों की मौत हो गई। वहीँ दिल्ली दमकल सेवा के उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर अग्निशमन का काम पूरा कर लिया गया है। जबकि बचाव अभियान अभी जारी है, इलाके की विशालता को देखते हुए बचाव कार्य में वक्त लगने की आशंका है। प्राप्त जानकारी अनुसार मुंडका क्षेत्र में मेट्रो के पिलर संख्या 544 के पास आग लगी। वहीँ अभी आग लगने के कारण पता नहीं चल पाया है। आग लगते ही लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद करीब 20 से ज्यादा दमकल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। मिली जानकारी अनुसार आग लगने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। प्राप्त जानकारी मुताबिक 26 शवों को इमारत की दूसरी मंजिल से बरामद किया गया है। इमारत के बाहर सैकड़ों लोग जमा हैं। सभी अपने- अपने परिजन की तलाश कर रहे हैं। [metaslider id=711]