अरबाज के बाद अब सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए दी अर्जी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
नई दिल्ली : आपको बता दे कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार अरबाज के बाद अब सलमान के छोटे भाई सोहेल खान ने भी पत्नी सीमा खान संग अपने रास्ते अगल लिए हैं। अब सोहल और उनकी पत्नी सीमा खान ने तलाक के लिए अर्जी दी है। वहीँ दोनों को मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। वहीँ मुंबई फैमिली कोर्ट के एक सूत्र के अनुसार 'सोहेल खान और सीमा सचदेव आज कोर्ट में मौजूद थे। उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी है।
बता दें कि सोहेल खान ने सीमा सचदेव से साल 1998 में शादी की थी। वहीँ अब 24 साल बाद इनका रिश्ता खत्म हो रहा है। आपको बता दे कि दोनों ने लव मैरिज की थी और उनकी शादी काफी फिल्मी होने के कारण चर्चा में रही थी। सीमा और सोहेल के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान। टीवी शो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में दिखाया गया था कि सोहेल और सीमा अलग रहते हैं और बच्चें दोनों के साथ रहते हैं। इसी दौरान ये साफ हो गया था कि सोहेल और उनकी पत्नी सीमा अलग-अलग रहते हैं। इसके अलावा कई बार दोनों के बीच अनबन की खबरें भी सामने आ चुकी हैं।
[metaslider id=1461]