Skip to content

पंजाब जेल विभाग में 28 अफसरों का ट्रांसफर; कपूरथला और नाभा के सुपरिंटेंडेंट बदले गए

28 officers transferred in Punjab Jail Department; Superintendents of Kapurthala and Nabha changed
28 officers transferred in Punjab Jail Department; Superintendents of Kapurthala and Nabha changed
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि पंजाब सरकार ने जेल विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। पंजाब सरकार ने 28 जेल अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। वहीँ इनमें कपूरथला और नाभा जेल के सुपरिंटेंडेंट भी शामिल हैं। जिक्रयोग है कि पंजाब की AAP सरकार जेलों में लगातार मिल रहे मोबाइल से परेशान है। जिस वजह से सुपरिंटेंडेंट के अलावा निचले स्तर के कर्मचारियों को भी बदला जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार सरकार के नए आदेश में इकबाल सिंह धालीवाल को नई जिला जेल नाभा से हटाकर फरीदकोट में सुपरिंटेंडेंट लगा दिया गया है। कल हवालाती के अंदर से वीडियो कॉल कर बैरक दिखाने का वीडियो सामने आया था। जिसके बाद फरीदकोट जेल के सुपरिंटेंडेंट जोगिंदरपाल को सस्पेंड कर दिया गया था।उनकी जगह पर होशियारपुर जेल के एडिशनल सुपरिंटेंडेंट रमनदीप सिंह भंगू को नाभा का नया सुपरिंटेंडेंट लगाया गया है। इनके अलावा अमृतपाल सिंह को केंद्रीय जेल होशियारपुर का डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, हरप्रीत सिंह को गुरदासपुर जेल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट (फैक्ट्री), प्रद्युमन सिंह को डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सब जेल मालेरकोटला, जतिंदरपाल सिंह को सब जेल पट्‌टी का सुपरिंटेंडेंट, आदर्श पाल सिंह को डिप्टी सुपरिंटेंडेंट(फैक्ट्री) कपूरथला, नवदीप बैनीवाल को डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सिक्योरिटी गुरदासपुर, प्रीतमपाल सिंह को डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सिक्योरिटी फिरोजपुर, अर्पणजोत सिंह को डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सिक्योरिटी फरीदकोट, हरबंस सिंह को डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सिक्योरिटी लुधियाना में तैनात किया गया है। [metaslider id=1461]