Skip to content

इस बड़ी कंपनी ने अपने दस साल पुराने 100 स्टाफ मेंबर्स को गिफ्ट की 'मारुति कारें'

This big company gifted its ten year old 100 staff members 'Maruti Cars'
This big company gifted its ten year old 100 staff members 'Maruti Cars'
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] चेन्नई : बड़ी खबर है कि चेन्नई की एक आइटी कंपनी ने अपने सौ कर्मचारियों को सौ मारुति कारें तोहफे में दी हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार द कंपनी आइडिया2आइटी ने अपने उन सौ कर्मचारियों को सौ मारुति कारें तोहफे में दी हैं जो उनकी कंपनी में दस साल या उससे अधिक समय से काम कर रहे हैं। जानकारी अनुसार इस कंपनी में कुल पांच सौ कर्मचारी काम करते हैं। इस बारे में कंपनी चेयरमैन और सीईओ मुराली विवेकानंदन ने बताया कि वह कर्मचारियों को कार तोहफे में नहीं दे रहे बल्कि उन्हें उनकी मेहनत से अर्जित कारें उन्हें दी जा रही हैं। उन्होंने बताया यह सभी लोग पिछले दस सालों से कंपनी के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमने कुछ साल पहले कर्मचारियों से वादा किया था कि हम अपनी संपत्ति उनसे साझा करेंगे। उन्हें कारें देकर पुरस्कृत करना इसका पहला कदम है। हम निकट भविष्य में उन पर ऐसे ही और तोहफे न्योछावर करेंगे। वहीँ दूसरी तरफ कंपनी के कर्मचारी भी खुश हैं कि कंपनी उनके काम की कद्र कर रही है। [metaslider id=1461]