Skip to content

पंजाब के लोगों को जल्द ही मिल सकता है 300 यूनिट मुफ्त बिजली का तोहफा

The people of Punjab may soon get the gift of 300 units of free electricity
The people of Punjab may soon get the gift of 300 units of free electricity
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव में पंजाब के लोगों से वादा किया था कि उनकी सरकार आने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। मिली जानकारी अनुसार सरकार इस गारंटी को बजट में पूरा कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी दिलीप कुमार और पावरकॉम के सीएमडी बलदेव सिंह सरां आदि से मीटिंग की और मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक की। अधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल के सामने अभी तक किस-किस वर्ग को कितनी कितनी बिजली फ्री दी जा रही है या फिर सब्सिडी पर दी जा रही है इसकी जानकारी अरविंद केजरीवाल को दी। वहीँ शाम को अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान के बीच हुई मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों को जल्द बड़ी खबर मिलेगी। [metaslider id=1461]