Skip to content

डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन द ग्रेट खली अब फिल्मों में मचाएंगे खलबली, जल्द ही पंजाबी फिल्म में फाइट करते आएंगे नज़र

WWE Champion The Great Khali will now create panic in films, will soon be seen fighting in a Punjabi film
WWE Champion The Great Khali will now create panic in films, will soon be seen fighting in a Punjabi film
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : आपको बता डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग की दुनिया से नाम और शोहरत पाने वाले पूर्व भारतीय रेसलर द ग्रेट खली अब पॉलीवुड में खलबली मचाने को तैयार हैं। वे जल्द ही पंजाबी फिल्म में नजर आने वाले हैं। आपको बता दे कि खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है। उनका जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हुआ था। बता दे कि द ग्रेट खली पंजाबी फिल्म द रेडुआ रिटर्न्स में खलनायक की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में खली का किरदार काफी दिलचस्प है। मिली जानकारी अनुसार फिल्म इसी साल अगस्त में बॉक्स आफिस पर रिलीज होगी। वहीँ फिल्म में मुख्य किरदार में बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा और पंजाबी एक्टर नव बाजवा दिखेंगे। आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2018 में आई फिल्म रेडुआ का सीक्वल है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है और टाइम ट्रैवल पर आधारित है। इसके अलावा फिल्म रेडुआ रिटर्न में अभिनेत्री सतिंदर सत्ती, कॉमेडियन बीएन शर्मा और गुरप्रीत घुग्गी भी किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के स्टार कास्ट शनिवार को फिल्म की प्रमोशन के लिए प्रोड्क्शन टीम के साथ चंडीगढ़ पहुंचे थे। हालांकि फिल्म में विलेन बने द ग्रेट खली इस मौके पर टीम के साथ शामिल नहीं हो पाए। [metaslider id=1461]