Skip to content

पंजाब में कोरोना केसों के बढ़ने से सख्ती शरू , सरकार ने निर्देश किये जारी

Strictness started due to increase in corona cases in Punjab, government issued instructions
Strictness started due to increase in corona cases in Punjab, government issued instructions
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना केसों के रफ्तार पकड़ने के साथ ही सख्ती भी शुरू हो गई है। इसके मद्देनज़र पंजाब सरकार ने लोगों को मास्क पहनने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दे कि गृह विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा ने कहा कि बस, ट्रेन, एयरक्राफ्ट, टैक्सी समेत सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मास्क पहनना जरूरी है। इसके अलावा सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंट स्टोर जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों और क्लासरूम, ऑफिस समेत इंडोर गैदरिंग में मास्क पहनना जरूरी है। पंजाब में बुधवार को चौबीस घंटे में 30 मरीज मिले। जिसके बाद कोरोना के एक्टिव केसों की गिनती 113 हो गई है। इनमें 4 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। वहीं अब 11 जिलों में कोरोना के केस मिले हैं। वहीँ आने वाले दिनों में कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका बनी हुई है। वहीँ इसके चलते सरकार ने कोरोना की सैंपलिंग और टेस्टिंग भी बढ़ा दी है।   [metaslider id=1461]