Skip to content

शिक्षा मंत्री के आवास के सामने प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर पंजाब सरकार की सख्त कार्यवाही का आदेश

Punjab government orders strict action on teachers protesting in front of education minister's residence
Punjab government orders strict action on teachers protesting in front of education minister's residence
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : पंजाब सरकार धरने पर सख्त नज़र आ रही है। बता दे कि शिक्षा मंत्री के आवास के सामने प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर पंजाब सरकार ने कार्यवाही का आदेश दिया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के आदेश पर शिक्षा विभाग ने एक तरफ तो धरना देने वाले शिक्षकों की सोमवार को ली गई छुट्टी को रद्द कर दिया है। वहीं इन शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया है। वहीँ 13 जिलों में मंगलवार को विभाग के इस फरमान का शिक्षकों ने विरोध किया और आदेश की प्रतियां जलाईं। निदेशक पंजाब शिक्षा विभाग के कार्यालय ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी सर्कुलर में कहा है कि उनके जिलों से संबंधित वह अध्यापक जिन्होंने जरूरी/घरेलू काम के लिए सोमवार को छुट्टी ली थी लेकिन वह शिक्षा मंत्री के बरनाला स्थित आवास के बाहर धरने में शामिल थे, उन सभी की छुट्टी रद्द कर दें और बतौर नियुक्ति आधिकारी संबंधित शिक्षकों के खिलाफ नियम/हिदायतों के अनुसार तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। बता दे कि पंजाब के शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में बरनाला स्थित शिक्षा मंत्री मीत हेयर के आवास के बाहर धरना दिया था। शिक्षकों का कहना है कि चुनाव से पहले सभी वर्गों की मांगों को पहल के आधार पर हल करने के वादे के साथ सत्ता मे आई आप सरकार की नीति भी पहले वाली ही है। [metaslider id=711]