Skip to content

चंडीगढ़ में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आपस में ही भिड़े कांग्रेसी, सिद्धू व ढिल्लों में हुआ विवाद, धरना खत्म

During the protest against inflation in Chandigarh, there was a dispute between Congressmen, Sidhu and Dhillon, the protest ended.
During the protest against inflation in Chandigarh, there was a dispute between Congressmen, Sidhu and Dhillon, the protest ended.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : खबर मिली है कि चंडीगढ़ में महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता आपस में ही उलझ पड़े । कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भाषण के दौरान कहा कि वह उन लोगों का नाम नहीं लेंगे, जिन्होंने लूटमार की। सूत्रों के अनुसार नवजोत सिद्धू अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेर रहे थे। बता दे कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। बता दे कि नवजोत सिंह सिद्धू पहले भी कैप्टन अमरिंदर सिंह और फिर सीएम बनाए गए चरणजीत सिंह चन्नी को लगातार निशाने पर लेते रहे हैं। वहीँ पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के लिए भी नवजोत सिंह सिद्धू चन्नी को जिम्मेदार ठहराते हैं। वहीँ आज धरने के दौरान भी जब सिद्धू ने लूटमार की बात की तो यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान बरिंदर ढिल्लों आक्रामक हो गए। ढिल्लों ने कहा कि आप उनका नाम क्यों नहीं लोगे, आपको नाम लेना होगा जिसे लेकर काफी गहमागहमी हो गई और धरना खत्म हो गया। [metaslider id=5345]