Skip to content

बड़ी खबर : PM नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल NIA को मिला

Big news: NIA receives email threatening to kill PM Narendra Modi
Big news: NIA receives email threatening to kill PM Narendra Modi
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बड़ी खबर सामने आई है कि PM नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की मुंबई यूनिट को भेजा गया है। वहीँ इस मेल के बाद NIA की नेशनल यूनिट ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें बड़ी बात है कि ईमेल करने वाले ने कहा है कि वो आत्महत्या कर रहा है, ताकि इस साजिश का पर्दाफाश न हो सके। इसके अलावा उसने मेल में कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को वो और उसके लोग मारने के लिए तैयार हैं। इनके पास 20 किलो RDX और 20 स्लीपर सेल मौजूद हैं। आपको बता दे कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी स्‍पेशल प्रोटेक्‍शन ग्रुप, यानी SPG की होती है। प्रधानमंत्री के चारों ओर पहला सुरक्षा घेरा SPG जवानों का ही होता है। इसलिए इस मेल की जानकारी SPG को भी दी गई है। मिली जानकारी अनुसार मेल में आगे दो करोड़ लोगों को मारने की बात भी कही गई है। फिलहाल मेल में कितनी सच्चाई है और इसे कहां से और किसने भेजा है, एजेंसियां इन सवालों के जवाब तलाशने में जुटी हैं। वहीँ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने धमकी भरा ई-मेल खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को भी भेजा है। जिस मेल आईडी से मेल आया है उसकी जांच चल रही है। उसका IP एड्रेस ट्रेस कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। [metaslider id=1461]