Skip to content

बड़ी खबर : अमृतसर के ब्यास में लूटपाट करने वाले गिरोह के 16 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपितों से हथियार व तीन कारें बरामद

Big news: 16 members of a robbery gang in Amritsar's Beas caught in the hands of the police, arms and three cars recovered from the accused
Big news: 16 members of a robbery gang in Amritsar's Beas caught in the hands of the police, arms and three cars recovered from the accused
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] अमृतसर : बड़ी खबर सामने आई है कि ब्यास थाने की पुलिस ने शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 16 सदस्यों को पुलिस ने शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपितों के कब्जे से सात राइफल, सात पिस्तौल, 14 मैगजीन और तीन कारें बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपितों के कब्जे के राउंड भी बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी मुताबिक एसपी मनोज ठाकुर और एसपी जगजीत सिंह वालिया को सूचना मिली थी कि सठियाला गांव निवासी बलविंदर सिंह, सैरों बागा गांव निवासी प्रभजोत सिंह, जवंदपुर गांव निवासी जर्मनजीत सिंह, सठियाला गांव निवासी जगदीप सिंह, बल सरां निवासी गुरप्रीत सिंह, कोट महताब निवासी नवदीप सिंह, फाजिलपुर निवासी रूपिंदर सिंह धरदेओ गांव निवासी मनजिंदर सिंह, सठियाला गांव निवासी रंजीत सिंह, टांगरा निवासी गगनदीप सिंह, चंबल गांव निवासी मनप्रीत सिंह, सठियाला गुरप्रीत सिंह, वेरका रविंदर सिंह, मानावाला कलां गांव निवासी मनप्रीत सिंह, बथूनगढ़ निवासी बेअंत सिंह और अबोहर निवासी विजय कुमार इलाके में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। इसके अलावा पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपित हथियारों के बल पर खाली पड़ी कोठियों पर भी कब्जा कर लेते हैं। वहीँ इसी आधार पर ब्यास थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने छापामारी करते हुए उक्त सभी आरोपितों को कलानौरी ढाबे के पास काबू कर लिया है। वहीँ पता लगाया जा रहा है कि उक्त आरोपित लूटपाट और घरों पर कब्जे की कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। एसपी जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। [metaslider id=5345]