Skip to content

पंजाब की भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, 184 VIP की सिक्योरिटी में तैनात सुरक्षाकर्मी लिए वापस

There will be recruitment on 26454 posts in Punjab, Punjab cabinet took five big decisions
There will be recruitment on 26454 posts in Punjab, Punjab cabinet took five big decisions
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार का एक और बड़ा फैसला सामने आया है। आपको बता दे कि पंजाब पुलिस ने 184 के करीब पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दे कि इन VIP की सुरक्षा में 300 से ज्यादा कर्मचारी तैनात थे। आपको बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद ये दूसरी बार सुरक्षा कर्मचारियों को वापस लेने की सूची जारी की गई है। वहीँ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की परिवार की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों, पूर्व आइपीएस अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को भी वापस बुला लिया गया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटपुर, पूर्व सांसद राजीव शुक्ला, पूर्व सांसद संतोष चौधरी, पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, जनमेजा सिंह सेखो, बीबी जगीर कौर, मदन मोहन मित्तल, गुलजार सिंह राणिके, साेहन सिंह ठंडल, तोता सिंह की सुरक्षा वापस ले ली गई है। वहीँ कई पूर्व चेयरमैनों की सुरक्षा में तैनात सिक्याेरिटी को भी वापस ले लिया गया है। आपको बता दे कि बीते मार्च माह में भी 400 से ज्यादा अलग-अलग बटालियनों व कमांडो फोर्सेस के कर्मचारी जो वीआइपीज की सुरक्षा में लगे थे उन्हें वापस लिया गया था। [metaslider id=711]