बहबल कलां गोलीकांड: इंसाफ की मांग कर रहे पीड़ितों ने नेशनल हाइवे किया जाम, नवजोत सिद्धू भी पहुंचे धरने में
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
चंडीगढ़ : बहबल कलां गोलीकांड में इंसाफ की मांग कर रहे पीड़ितों ने आज बठिंडा-कोटकपूरा नेशनल हाइवे जाम कर दिया । प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ितों ने अनिश्चितकालीन जाम का ऐलान किया है। वहीँ पीड़ितों का आरोप है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ अभी तक कार्यवाही नहीं हुई हैं। इसके अलावा वहीँ इस मामले में नवजोत सिद्धू भी धरने में शामिल होने के लिए पहुंचे । जिक्रयोग है कि फरीदकोट इलाके में श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। पीड़ितों का आरोप है कि सिख संगत वहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी, जिस पर सरकार के कहने पर पुलिस ने गोलियां चलाई थी।
[metaslider id=1461]