Skip to content

पंजाब में भगवंत मान के मंत्रियों का कल शपथ ग्रहण , 10-12 मंत्री बनाये जाने के संकेत

Punjab government going to take strict action on illegal colonies; Orders for inquiry given to officers
Punjab government going to take strict action on illegal colonies; Orders for inquiry given to officers
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : पंजाब में कल भगवंत मान की कैबिनेट का गठन किया जाएगा। माना जा रहा है कि कल 10 से 12 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के बाद कल ही कैबिनेट की पहली बैठक भी होगी। वहीँ इस बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। आपको बता दें कि भगवंत मान ने 16 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटरकड़ कलां में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीँ इसके बाद 17 मार्च को नई पंजाब विधानसभा का पहला सत्र हुआ। वहीँ विधानसभा के इस पहले सत्र में प्रोटेम स्‍पीकर डा. इंदरबीर सिंह निज्‍जर ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। बता दे कि कल कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मंत्रियों की सूची तय की जा चुकी है, लेकिन अभी इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया है। वहीँ मंत्रियों के नामों को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अमन अराेड़ा, पिछले विधानसभा में नेता विपक्ष रह चुके हरपाल सिंह चीमा सहित कुछ नेताओं का मंत्री बनना तय है। वहीँ इसके अलावा दूसरी बार विधायक बने नेताओं काे मंत्री बनाया जा सकता है। नए मंत्रियों के नामों में महिला नेताओं में प्रो. बलजिंदर कौर और सर्वजीत कौर माणुके के नाम प्रमुख तौर पर लिया जा रहा है। इसके अलावा नवजाेत सिंह सिद्धू को हराने वाली जीवन ज्‍योत कौर का नाम भी मंत्री बनाने को लेकर चर्चा में है। वहीँ संगरूर से जीतने वाली नरिंदर कौर भराज को भी मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा कुलतार सिंह संधवा, प्रिंसिपल बुधराम, प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले गुरमीत खुड्डियां और अनमोल गगन मान और मनजीत सिंह बिलासपुर भी मं‍त्री बनाए जा सकते हैं। [metaslider id=1461]