Skip to content

यूक्रेन में फंसे पंजाब के बरनाला के MBBS छात्र की ब्रेन हेमरेज से माैत

MBBS student of Punjab's Barnala trapped in Ukraine dies of brain hemorrhage
MBBS student of Punjab's Barnala trapped in Ukraine dies of brain hemorrhage
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] बरनाला : बड़ी खबर मिली है कि यूक्रेन में फंसे एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे पंजाब के एक छात्र की ब्रेन हैमरेज से माैत हाे गई। प्राप्त जानकारी अनुसार युवक की पहचान बरनाला निवासी चंदन जिंदल के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार चंदन जिंदल 2018 से यूक्रेन के वनीशिया शहर में नेशनल पिरोगोव मेमोरियल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। मिली जानकारी अनुसार चंदन को 2 फरवरी की रात को अटैक आया और वह तब से कोमा में था। वहीँ 7 फरवरी को चंदन के पिता उसकी देखभाल करने के लिए यूक्रेन चले गए थे कि लेकिन अचानक ही वहां युद्ध शुरू हो गया। चंदन के पिता शीशन कुमार जिंदल अभी भी यूक्रेन में फंसे है। बता दे कि यूक्रेन में इलाज के दौरान चंदन जिंदल का दो मार्च को निधन हो गया है। [metaslider id=9199]