Skip to content

Breaking News : रिहायशी इलाके में एक घर में तेंदुए के घुसने से मचा हड़कंप, वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची मौके पर

Breaking News: The entry of a leopard into a house in a residential area created a stir, the forest department and police team reached the spot.
Breaking News: The entry of a leopard into a house in a residential area created a stir, the forest department and police team reached the spot.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] मेरठ : बड़ी खबर मिली कि मेरठ के पल्लवपुरम में शुक्रवार की सुबह अचानक एक तेंदुआ घर में घुस आया, इसके बाद वहां हड़कंप मच गया । बता दे कि जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गयी। सूत्रों की जानकारी अनुसार घर के अंदर से जाल तोड़कर भागा तेंदुआ एक प्‍लाट में झाड़ियों में छिपा गया है। वहीँ वन विभाग की टीम ने प्‍लाट के चारों ओर जाल लगा दिया है। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह पल्लवपुरम फेज टू में एक घर में महिला अपने घर की रसोई में बच्चों के लिए नाश्ता बना रहीं थीं। वहीँ उन्हें अचानक तेंदुआ उनके घर के आंगन में कूलर के नीचे दिखाई दिया। उन्‍होने तुरंत शोर मचाया तो तमाम लोग घर उनके घर के बाहर एकत्र हो गए। वहीँ अफरा तफरी में पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाया। वन विभाग ने पूरे घर की घेराबंदी कर तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगा दिया। लेकिन मिली जानकारी अनुसार दोपहर में तीन बजे तक भी तेंदुआ काबू में नहीं आया था। बताया जा रहा है कि तेंदुआ दस मिनट तक जाल में फंसा था और फिर जाल तोड़कर डिवाइडर रोड की तरफ सड़क पर आ गया। वहीँ इससे सड़क पर भगदड़ मच गई। वहीँ खबर लिखे जाने तक अभी तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। [metaslider id=1461]