Skip to content

Big News : पंजाब में EVM स्ट्रॉन्ग रूम में चली गोली , सब इंस्पेक्टर की मौत

Big News: Firing in EVM strong room in Punjab, sub-inspector dies
Big News: Firing in EVM strong room in Punjab, sub-inspector dies
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] फाजिल्का : बड़ी खबर मिली है कि पंजाब के फाजिल्का शहर में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में गोली चल गई , मिली जानकारी अनुसार वहां तैनात सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। वहीँ सेंटर में गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। जब सेंटर में तैनात कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंचे तो सब इंस्पेक्टर खून से लथपथ हालत में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान जलालाबाद के गांव मौलवी निवासी बलदेव सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार उसने अपनी सरकारी पिस्तौल से ही खुद को गोली मारी। हालाँकि सुसाइड करने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। वहीँ मौके पर आला चुनाव अधिकारी व आला पुलिस अफसर पहुंच गए हैं। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। [metaslider id=711]