Skip to content

भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के गांंव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Bhagwant Mann took oath as Chief Minister in Khatkar Kalan village of Shaheed Bhagat Singh
Bhagwant Mann took oath as Chief Minister in Khatkar Kalan village of Shaheed Bhagat Singh
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत के बाद भगवंत मान ने आज शहीद भगत सिंह के गांंव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहां समारोह स्‍थल पर राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित पहुंचने के बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। इसके बाद भगवंत मान ने मुख्‍यमंत्री पद और गाेपनीयता की शपथ पंजाबी में ली। बता दे कि उन्‍होंने अकेले शपथ ली। वहीँ समारोह की शुरुआत राष्‍ट्रगान से शुरू हुई । वहीँ शपथ ग्रहण के बाद समारोह को संबोधित करते हुए पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जिन्होंने आप पार्टी को वोट नहीं भी दी उनकी भी सरकार है। उन्होंने कहा किसी से कोई भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने कहा शहीद-ए-आजम को हमेशा फिक्र थी कि आजादी के बाद देश कैसे चलेगा। हम इसी देश में रहकर अपने देश को ठीक करेंगे। दूसरे देशों में जाकर धक्के नहीं खाएंगे। इसके अलावा भगवंत मान ने कहा कि वह भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा यह सब जनता के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा मैंने शहीदों के आगे माथा टेककर अरदास की है कि मुझे लोगों का काम करने की सामर्थ्य प्रदान करें। बता दे कि 49 साल के भगवंत मान पंजाब के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्‍यमंत्री हैं। वहां समारोह में लोग ' मेरा रंग दे बसंती चोला' गीत गाते नज़र आए । बता दे कि समाारोह स्‍थल पर लोग केसरिया व पीली पगड़ी और महिलाएं केसरिया दुपट्टे में नजर आईं। वहीँ मंच पर शहीदे आजम भगत सिंह और डा. भीमराव अंबेडरकर की फोटो लगी हुई थीं। वहीँ समारोह स्‍थल के मंच पर दिल्‍ली के मंत्री पहुंचे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। वहीँ आप पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड़ढा भी केसरिया ताना बाना में नजर आए। इसके अलावा समारोह स्थल पर मशहूर पंजाबी व सूफी गायक गुरदास मान भी पहुंचे। चारोंं ओर उत्‍साह का सैलाब उमड़ रहा था। लोग काफी उत्‍सुक नज़र आ रहे थे और उनमें काफी जोश दिख रहा था । [metaslider id=1461]