Skip to content

अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला , cctv कैमरा सिक्योरिटी बैरियर तोड़े गए , AAP पार्टी ने BJP पर लगाए आरोप

Arvind Kejriwal's house attacked, cctv camera security barriers were broken, AAP accuses BJP
Arvind Kejriwal's house attacked, cctv camera security barriers were broken, AAP accuses BJP
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बड़ी खबर मिली है कि दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर कश्मीरी हिंदुओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड तोड़कर मुख्यमंत्री आवास के गेट तक पहुंच गए। इस दौरान गेट के बाहर लगे बैरियर के साथ ही सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया गया । इसके अलावा गेट पर प्रदर्शनकारियों ने नारंगी पेंट करने की भी कोशिश की। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद पुलिस ने तेजस्वी सूर्या सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। दूसरी तरफ आप पार्टी के नेता और पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर भाजपा के गुंडों द्वारा करा गया हमला बेहद निंदनीय है। उन्होंने आगे लिखा पुलिस की मौजूदगी में इन गुंडों ने बैरिकेड तोड़े, सीसीटीवी कैमरा तोड़े। पंजाब की हार की बौखलाहट में भाजपा वाले इतनी घटिया राजनीति पर उतर गए। [metaslider id=1461]