Skip to content

पंजाब में मिली जबरदस्त जीत के बाद केजरीवाल ने भगवंत मान को लगाया गले , मान 16 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

After the tremendous victory in Punjab, Kejriwal hugged Bhagwant Mann, Mann will take oath as Chief Minister on March 16
After the tremendous victory in Punjab, Kejriwal hugged Bhagwant Mann, Mann will take oath as Chief Minister on March 16
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : बता दे कि पंजाब में जबरदस्त जीत के बाद शुक्रवार को AAP के सीएम फेस भगवंत मान ने दिल्ली जाकर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। वहीँ इस दौरान मान ने केजरीवाल के पैर छुए। जिसके बाद केजरीवाल ने उन्हें गले लगाया। बता दे कि आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। वहीँ उससे पहले 13 मार्च को अरविंद केजरीवाल भगवंत मान के साथ अमृतसर में रोड शो भी निकालेंगे। बता दे कि भगवंत मान अब मोहाली में आम आदमी पार्टी के विधायक दल में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए हैं। यहां औपचारिक तौर पर भगवंत मान को आप विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद कल भगवंत मान गवर्नर बीएल पुरोहित से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विस चुनाव में 92 सीटें जीती हैं। कांग्रेस को सिर्फ 18, अकाली दल को 4, भाजपा को 2 और एक आजाद के खाते में गई। राज्य में आप की सूनामी इस कदर चली कि पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा नवजोत सिद्धू, सुखबीर बादल समेत कई दिग्गज हार गए। [metaslider id=9199]