एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी पंजाब में दिखा सकती है कमाल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
Punjab Exit Poll 2022 : बता दे कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को हुआ था। वहीँ राज्य में मतगणना 10 मार्च होनी है। वहीँ बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि विभिन्न एग्जिट पोल के सर्वे में आम आदमी पार्टी की बढ़त बताई जा रही है। वहीँ मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने एग्जिट पोल सर्वे को नकार दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस पंजाब में फिर से सरकार बनाएगी। वहीँ पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान का कहना है कि 10 को जो भी नतीजे आएंगे, हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करेंगे। इसके अलावा एग्जिट पोल पर टिप्पणी करते हुए शिरोमणि अकाली दल नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि शिअद ने कभी भी ओपिनियन और एग्जिट पोल को अहमियत नहीं दी। उन्होंने कहा जब आखिरी नतीजे आएंगे तब पार्टी मीटिंग में गठबंधन के बारे में फैसला लिया जाएगा।
[metaslider id=1461]