Skip to content

गुरमीत राम रहीम को दी गई जेड प्लस सुरक्षा , फरलो पर जेल से बाहर है डेरा प्रमुख

Dera chief Gurmeet Ram Rahim Singh got 30 days parole
Dera chief Gurmeet Ram Rahim Singh got 30 days parole
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। डेरा मुखी फरलो पर जेल से बाहर है। सूत्रों की जानकारी अनुसार पता चला है कि गृह मंत्रालय से ऐसा इनपुट मिला था कि राम रहीम की जान को खालिस्तान समर्थकों से खतरा है। बता दे कि साध्वी यौन शोषण और हत्या के मामले में सजा काट रहे राम रहीम फिलहाल फरलो पर बाहर है। बता दे कि सुनरिया जेल से आने के बाद गुरमीत राम रहीम को गुरुग्राम के साउथ सिटी नाम चर्चा घर डेरे में रखा गया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक इसी घर में रहने के लिए उसे प्रशासन की ओर से फरलो मिली है। इसके अलावा पुलिस ने सुरक्षा के चलते चारों ओर से जाल लगा रखा है। वहीँ सीआईडी के कई अधिकारी शिफ्ट के हिसाब से तैनात किए गए हैं, जोकि पल-पल की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज रहे हैं। [metaslider id=711]