'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म की रिलीज को मिली सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
मुंबई : बड़ी जानकारी मिली है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को रिलीज से एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बता दे कि सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज कर दी है। वहीँ जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की पीठ ने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज को हरी झंडी दे दी है। आपको बता दे कि गंगूबाई काठियावाड़ी टाइटल पर आपत्ति जताते हुए इसे बदलने की मांग की गई थी। जबकि निर्माता ने था कहा कि आखिरी मौके पर नाम बदलना संभव नहीं है।
बता दे कि खुद को गंगूबाई का दत्तक पुत्र बताने वाले याचिकाकर्ता बाबूजी राव जी शाह की याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। वहीँ शाह का आरोप है कि उनकी मां को फिल्म और किताब में एक वेश्या, वेश्यालय की रखवाली और माफिया क्वीन के तौर पर दिखाया गया है। वहीँ भंसाली प्रोडक्शन के वकील ने दलील दी कि याचिकाकर्ता ने अभी तक फिल्म भी नहीं देखी है। फिल्म में गंगूबाई की छवि का अपमान नहीं किया गया है।
[metaslider id=1461]