Skip to content

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पढ़ाई-लिखाई को लेकर भगवंत मान पर कसा तंज

Punjab CM Charanjit Singh Channi took a jibe at Bhagwant Mann for his studies
Punjab CM Charanjit Singh Channi took a jibe at Bhagwant Mann for his studies
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] गुरदासपुर :पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आप के सीएम फेस भगवंत मान की पढ़ाई-लिखाई पर निशाना साधा। चन्नी ने कहा कि मैं पीएचडी कर रहा हूं और मान को 12वीं पास करने के लिए भी तीन साल लग गए। ऐसे में मान को पंजाब का मुख्यमंत्री कोई कैसे देख सकता है। वहीँ उन्होंने मान को शराब पीने का आदी बताते हुए भी तंज कसा। इसके अलावा चन्नी ने शिअद पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दस वर्षों तक पंजाब को सुखबीर सिंह बादल ने जमकर लूटा। उन्होंने कहा अकाली दल की सरकार के समय बहुत ही निंदनीय घटनाएं हुई और नशा चरम सीमा पर रहा। इसके अलावा चन्नी ने मतदाताओं को आह्वान किया कि वे विरोधी पार्टियों के झांसे में आकर पंजाब का भविष्य न खराब करें। [metaslider id=1461]