Skip to content

चंडीगढ़ में बिजली ठीक करने को अब सेना के जवानों ने संभाला मोर्चा , जानिए मामला

Big news: Powercom's assistant JE dismissed 2 days before retirement, due to this big action taken
Big news: Powercom's assistant JE dismissed 2 days before retirement, due to this big action taken
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि चंडीगढ़ में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इसके चलते चंडीगढ़ 36 घंटे से भी ज्यादा समय से अंधेरे में डूबा है। वहीँ अब सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। बता दे कि सेना का टेक्नीकल विंग बिजली बहाल करने में जुटा है। मिली जानकारी अनुसार अभी तक शहर के 80 फीसद हिस्से में बिजली बहाल कर दी गई है। मिली जानकारी मुताबिक रात 10 बजे तक पूरे शहर में लाइट आ जाएगी। आपको बता दें कि शहर में सोमवार रात से बिजली संकट जारी है। वहीँ माहौल ये है कि लोगों के घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए । मोबाइल की बैटरी खत्म होने लगी। लेकिन प्राप्त जानकारी अनुसार एस्मा लागू होने के बावजूद बिजली कर्मचारी हड़ताल को खत्म करने के लिए राजी नहीं है।वहीँ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को पेश होने के लिए कहा। हाई कोर्ट ने साफ कर दिया है कि यह मामला सीधे तौर पर अवमानना का है, जब मामला हाई कोर्ट में पेंडिंग है तो बिजली विभाग के कर्मचारियों का इस तरह हड़ताल पर जाना पूरी तरह से गलत है। सूत्रों की जानकारी अनुसार बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म कराने के लिए प्रशासन ने एस्मा के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार बिजली कर्मचारी संगठनों के 4 नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। [metaslider id=1461]