Skip to content

पंजाब में कांग्रेस के CM फेस का एलान 6 फरवरी को होने की उम्मीद , राहुल गांधी करेंगे एलान

Congress' CM face in Punjab is expected to be announced on February 6, Rahul Gandhi will announce
Congress' CM face in Punjab is expected to be announced on February 6, Rahul Gandhi will announce
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे पर जारी सस्पेंस 6 फरवरी को खत्म होने की उम्मीद जतायी जा रही है। मिली जानकारी अनुसार राहुल गांधी छह फरवरी को औपचारिक रूप से इसका ऐलान करेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार राहुल गांधी घोषणा करेंगे कि नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्‍नी में कौन पंजाब के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सीएम चेहरा बनेगा। इस मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस में सियासत गरमाई हुई है। बता दें कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी बुधवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी छह फरवरी को वर्चुअल कांफ्रेंस के जरिए पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे।वहीँ कांग्रेस ने मोबाइल नंबर जारी कर लोगों की राय लेना भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा पार्टी एप के जरिए भी पार्टी कार्यकर्ताओं व विभिन्न नेताओं से भी राय ली जा रही है। [metaslider id=5345]