कांग्रेस उम्मीदवार पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, उनके खिलाफ हुआ केस दायर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
चंडीगढ़ : बड़ी खबर सामने आई है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा से कांग्रेस उम्मीदवार व पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में केस दायर किया गया है। वहीँ अब शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला एक बार विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ पंजाब विधानसभा चुनाव मतदान से पहले चंडीगढ़ जिला अदालत में केस दायर किया गया है।
वहीँ एडवोकेट ने कहा है कि सिद्धू मूसेवाला के संजू गीत में उसने वकीलों के बारे में आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा सिद्धू मूसेवाला ने जान बूझकर वकीलों की छवि खराब करने का काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मूसेवाला ने जान बूझकर गलत नियत से यह गीत जारी किया और न्यायिक प्रणाली की छवि को खराब करने का काम किया है । इसके अलावा एडवोकेट ने मूसेवाला पर गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप भी लगाए गए। उन्होंने कहा कि मूसेवाला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई बनती है।
[metaslider id=711]