Skip to content

Budget 2022 : 5जी सेवा की होगी शुरुआत , चिप वाले ई-पासपोर्ट , डिजिटल करंसी , 60 लाख नई नौकरियां, पढ़ें बड़ी बातें

Budget 2022: 5G service will start, chip e-passport, digital currency, 60 lakh new jobs, read big things
Budget 2022: 5G service will start, chip e-passport, digital currency, 60 lakh new jobs, read big things
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बता दे कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना चौथा और मोदी सरकार का 10वां आम बजट पेश किया। आपको बता दे कि इस बार के बजट में आम आदमी की उम्मीदों को एक बार फिर से झटका लगा है। क्यूंकि इस बार भी सरकार की ओर से आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि , कुछ मामलों में आम आदमी को राहत देने की घोषणाएं भी की गई हैं।बता दे कि आयकर रिटर्न फाइल करने में हुई गड़बड़ी को सुधारने के लिए दो साल का समय दिया गया है। इसके अलावा देश में 80 लाख नए घर बनाए जाएंगे और 60 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीँ आरबीआई की ओर से इस साल डिजिटल करेंसी लॉन्च किए जाने का भी एलान किया गया है। 2022 बजट की बड़ी बातें :- - 60 लाख नए रोजगार पैदा होंगे -एमएसपी सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी - क्रिप्टोकरेंसी से आय पर 30 फ़ीसदी टैक्स चुकाना पड़ेगा - 400 नई वंदेभारत ट्रेनें चलेंगी - 2022 में 5जी की शुरुआत - आरबीआई लाएगी डिजिटल रुपया -चिप वाले ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे -डाकघरों में एटीएम सुविधा दी जाएगी, पोस्ट ऑफिस में डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी। - आईटीआर में सुधार के लिए 2 साल का समय दिया गया -प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर में 80 लाख नए घर बनाए जाने का एलान - ऑर्गेनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा - रक्षा क्षेत्र में रिसर्च के लिए 25% बजट - दो लाख आंगनबाड़ी अपग्रेड होंगी जानिए क्या महंगा और क्या होगा सस्ता :- कपड़ा, चमड़े का सामान होगा सस्ता मोबाइल फोन और चार्जर सस्ता होगा हीरे की ज्वेलरी सस्ती होगी खेती का सामान सस्ता होगा पॉलिस हीरे पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई विदेशी मशीनें सस्ती होंगी इलेक्ट्रॉनिक आइटम सस्ते होंगे जूते-चप्पल सस्ते होंगे आर्टिफिशियल गहने महंगे होंगे छाते महंगे होंगे स्टील सस्ती होगी बटन, पैकेजिंग बॉक्स सस्ता होगा बिना ब्लेंडिंग वाला फ्यूल महंगा होगा कैपिटल गुड्स महंगे होंगे [metaslider id=1461]