Skip to content

Big News : पंजाब में कांग्रेस ने किया सीएम फेस का एलान , राहुल गांधी ने की घोषणा

Big News: Congress announces CM face in Punjab, Rahul Gandhi announces
Big News: Congress announces CM face in Punjab, Rahul Gandhi announces
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] लुधियाना : बड़ी खबर है कि कांग्रेस ने पंजाब में सीएम फेस का एलान कर दिया है। बता दे कि पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के सीएम फेस हाेंगे। राहुल गांधी ने लुधियाना में रैली में यह ऐलान किया है । वहीँ रैली में राहुल गांधी ने स्वर काेकिला लता मंगेशकर काे भी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राहुल ने कहा चन्नी गरीब घर के बेटे हैं। वह गरीबी से निकले हैं। उनके दिल में, खून में पंजाब है। उन्होंने चन्नी को गरीब की आवाज बताया। वहीँ राहुल गांधी ने कहा कि चन्नी यहां सीएम बनने नहीं बल्कि पंजाब को बदलने आए हैं। इसके अलावा राहुल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के सीएम फेस का निर्णय उनका अपना नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं, युवाओं, नेताओं आदि से पूछा। उन्होंने वह जवाब दिया जो पंजाब के लोगों ने कहा। [metaslider id=711]