पंजाब चुनाव 2022 : आम आदमी पार्टी के CM फेस भगवंत मान ने धूरी से दाखिल किया नामांकन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
संगरूर : आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान व धूरी से उम्मीदवार भगवंत मान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मोके पर उनके साथ आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता थे। बता दे कि नामांकन से पहले भगवंत मान की माता हरपाल कौर ने भगवंत मान का मुंह मीठा करवाया। वहीँ मान ने माता के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। नामांकन दाखिल करने के बाद भगवंत मान ने कहा कि उन्हें पार्टी सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुभकामनाएं देते कहा कि वह पंजाब का इतिहास लिखने जा रहे हैं। भगवंत मान ने वादा किया है कि पंजाब के लोगों ने जो सपना देखा है, उसे पूरा किया जाएगा।
[metaslider id=711]