Skip to content

माछीवाड़ा रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी बोले- रैली फ्लाप होने के कारण वापस गए पीएम मोदी

Punjab Chief Minister Charanjit Channi said at Machhiwara rally – PM Modi went back due to rally flop
Punjab Chief Minister Charanjit Channi said at Machhiwara rally – PM Modi went back due to rally flop
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] माछीवाड़ा साहिब : खबर मिली है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने माछीवाड़ा अनाज मंडी में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि फिरोजपुर में भाजपा की रैली में लोग नहीं जुटे, इस कारण वह सुपर फ्लाप हुई और रैली को संबोधित करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी कारण वापस चले गए। मिली जानकारी अनुसार उन्होंने आगे कहा कि अब वह पंजाब और पंजाबीयत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं कि लोगों के विरोध और सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता नहीं थे। जिस वजह से वह वापस गए। वहीँ उन्होंने मोदी के उस बयान को भी गलत बताया जिसमें उन्होंने पंजाब में अपनी जान को खतरा होने की बात कही। उन्होंने कहा कोई भी प्रदर्शनकारी न तो पीएम की गाड़ी के पास पहुंचा और न ही किसी ने हमला किया, बल्कि किसान शांतमई तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। वहीँ मुख्यमंत्री चन्नी ने माछीवाड़ा रैली की तुलना प्रधानमंत्री की फिरोजपुर रैली से करते हुए कहा कि आज भी मौसम खराब है। एक दिन पहले फिरोजपुर रैली में 700 लोग भी नहीं पहुंचे, लेकिन आज भी मौसम खराब है और यहां लोगों का हुजूम उमड़ा है। उन्होंने कहा इससे साबित होता है कि लोग भाजपा के पक्ष में नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने कैप्टन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि फिरोजपुर रैली में कैप्टन खाली कुर्सियोें को संबोधित कर चलते बने। [metaslider id=711]