Skip to content

Padma Awards 2022: सीडीएस बिपिन रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण

Padma Awards 2022: Padma Vibhushan to CDS Bipin Rawat and Kalyan Singh posthumously
Padma Awards 2022: Padma Vibhushan to CDS Bipin Rawat and Kalyan Singh posthumously
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत, दिवंगत साहित्यकार राधेश्याम खेमका को सरकार ने मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा है। इसके अलावा शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का नाम भी लिस्ट में शामिल है। वहीँ चार लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस तरह कुल 128 लोगों को पद्म सम्मान दिया जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला, गूगल की पैरेंटल कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई, पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता रहे बुद्धदेव भट्‌टाचार्य और देश को कोरोना की वैक्सीन देने वाले भारत बायोटेक के फाउंडर कृष्णा एल्ला-सुचित्रा एल्ला और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के प्रमुख सायरस पुनावाला को पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। वहीँ इसके साथ ही ओलिंपियन नीरज चोपड़ा, गायक सोनू निगम, प्रमोद भगत और वंदना कटारिया को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। [metaslider id=1461]