Skip to content

हरियाणा में भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा , चार की मौत, मलबे में करीब 10 गाड़ियां दबी

Major accident in Haryana's Bhiwani mining area in Dadam, four killed, 10 vehicles buried under debris
Major accident in Haryana's Bhiwani mining area in Dadam, four killed, 10 vehicles buried under debris
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] हरियाणा : बड़ी खबर मिली है कि हरियाणा में भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी अनुसार अभी तक चार लोगों की मौत हुई है और उनके शव मलबे से निकाले गए हैं। वहीँ प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है । इसके अलावा गाजियाबाद से एनडीआरएफ की मधुबन से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। वहीँ इसके अलावा हिसार से आर्मी की एक यूनिट बुलाई गई है ।  सूत्रों की जानकारी अनुसार मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि मलबे में करीब 15-20 लोग और 10 गाड़ियां दबी हैं। वहीँ बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया। सीएम ने कहा कि वे त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। [metaslider id=711]