Skip to content

फ़िल्मी स्टाइल में बस अनयंत्रित होकर खाई में गिरकर पेड़ पर जाकर अटकी , जानिए फिर क्या हुआ

In film style, the bus fell into the ditch and got stuck on the tree, know what happened then
In film style, the bus fell into the ditch and got stuck on the tree, know what happened then
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] चमोली : जानकारी मिली है कि देहरादून से नागचूलाखाल जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बस कुणखेत गांव के पास अनयंत्रित होकर 30 मीटर खाई में जा गिरी। लेकिन गनीमत ये रही कि इस दौरान बस एक पेड़ पर जाकर अटक गई। बता दे कि उस वक़्त बस में चालक व परिचालक सहित सात यात्री सवार थे। मिली जानकारी अनुसार हादसे में चालक, परिचालक और तीन यात्रियों को हल्की चोट आई हैं। बताया जा रहा है कि हादसा शनिवार शाम करीब 5 बजे हुआ। वहीँ बताया जा रहा है कि दूरसंचार की लचर व्यवस्था के चलते पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग को भी सही समय पर सूचना नहीं मिल पायी। जिस वजह से चोटिल यात्री दुर्घटनास्थल से स्थानीय वाहनों के जरिये अपने घरों को निकल गए। [metaslider id=1461]