चुनाव आयोग ने 11 फरवरी तक चुनावी रैलियों पर प्रतिबंध बढ़ाया, प्रचार के बारे में जानिए नई गाइडलाइन्स
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
नई दिल्ली : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी को देखते हुए अब रैलियों पर 11 फरवरी तक और आगे प्रतिबंध बढ़ा दिया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने 1000 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली रैलियों की अनुमति दी है। वहीँ इनडोर आयोजनों में 500 लोगों की अधिकतम क्षमता रखी गई है। वहीँ डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए बीस लोगों को अनुमति दी गई है।
आपको बता दे कि आज केंद्रीय चुनाव आयोग ने रैलियों और रोड शो के ऊपर प्रतिबंध को लेकर वर्चुअली समीक्षा बैठक की थी। बता दे कि चुनाव वाले राज्यों यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी और स्वास्थ्य सचिव इस बैठक में शामिल हुए थे।
[metaslider id=711]