Skip to content

अवैध रेत खनन मामले में ईडी की टीम ने CM चन्नी के करीबी रिश्तेदार के ठिकानों पर की छापेमारी

ED questioned former CM Charanjit Channi for 5 hours in illegal sand mining case in Punjab
ED questioned former CM Charanjit Channi for 5 hours in illegal sand mining case in Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : बड़ी खबर मिली है कि अवैध रेत खनन मामले में ईडी की टीम ने पंजाब में छापामारी की है। मिली जानकरी अनुसार टीम ने भूपिंदर सिंह हनी के मोहाली स्थित होम लैंड हाइट सहित उससे जुड़े परिसरों पर छापामारी की है। बता दे कि हनी पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी रिश्तेदार हैं। ईडी की छापमारी के दौरान टीम के साथ अर्द्धसैनिक बल भी मौजूद रहा। वहीँ मौके पर मौजूद टीमें किसी तरह की जानकारी देने से इन्कार करती रही।वहीँ विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की रेड को राजीनितक हलकों में गंभीरता से लिया जा रहा है। वहीँ ईडी की दबिश के मामले पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उनके रिश्तेदार के घर पर छापेमारी की जा रही है। मुझे निशाना बना रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही हैं। [metaslider id=711]