लुधियाना में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और कांग्रेसी उम्मीदवार कड़वल के समर्थकों में झड़प , उतरी पगड़ियां , माहौल तनावपूर्ण
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
लुधियाना : बड़ी खबर मिली है कि लुधियाना में गिल रोड पर क्वालिटी चौक पर बोर्ड लगाने को लेकर आत्म नगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और कांग्रेसी उम्मीदवार कंवलजीत सिंह कड़वल के समर्थकों में हिंसक झड़प हो गयी। बताया जा रहा है कि इस दौरान बैंस के तीन और कडवल का एक साथी घायल हुआ है। वहीँ दोनों पक्षों की तरफ से इसकी पुलिस को शिकायत दी गई है। मिली जानकारी अनुसार दोनों पक्षों के घायलों की सिविल अस्पताल में एमएलआर कटवा दी गई है। वहीँ सिविल अस्पताल में भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
[metaslider id=1461]