बड़ी खबर : मनी लांड्रिंग मामले में कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल खैहरा को मिली जमानत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
चंडीगढ़ : बड़ी खबर मिली है कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने मनी लांड्रिंग मामले में फंसे कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा को बड़ी राहत दी है। जानकारी मिली है कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने खैहरा की नियमित जमानत की मांग को स्वीकार कर लिया है। बता दे कि सुखपाल खैहरा 11 नवंबर से जेल में बंद हैं। वहीँ हाई कोर्ट ने इस मामले में 19 जनवरी को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। आपको बता दे कि खैहरा को कांग्रेस पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव के लिए भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
[metaslider id=711]