चुनाव आचार संहिता के बीच पंजाब के लुधियाना में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने नाके पर 18 लाख रुपए की नगदी पकड़ी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
लुधियाना : बड़ी खबर मिली है कि पंजाब के लुधियाना में चुनाव आचार संहिता के बीच पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने एक नाके पर 18 लाख रुपए पकड़े है। बता दे कि यह नगदी एक गाड़ी में थी। मिली जानकारी अनुसार नाका देखकर गाड़ी सवार युवक नकदी छोड़कर फरार हो गए। वहीँ पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि यह नकदी विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल के लिए लाई जा रही हो। वहीँ पुलिस ने गाड़ी का नंबर ट्रेस कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकरी अनुसार शनिवार को भारत नगर चौक के पास लगाए गए नाके पर एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी को रोका गया। वहीँ गाड़ी में सवार दोनों युवकों से जब पूछताछ कर गाड़ी की चेकिंग शुरू की गई तो गाड़ी चालक अचानक गाड़ी भगा ले गया। वहीँ इसी दौरान कंडक्टर साइड से गाड़ी से उतरे युवक के हाथ से एक बैग गिर गया। प्राप्त जानकरी अनुसार इस बैग में पुलिस को 17 लाख 90 हजार रुपए बरामद हुए है ।
[metaslider id=711]