Skip to content

पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा के साथ गठबंधन का किया एलान

Punjab Lok Congress Party chief Captain Amarinder Singh announces alliance with BJP
Punjab Lok Congress Party chief Captain Amarinder Singh announces alliance with BJP
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के प्रमुख व पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा से चुनाव गठबंधन करने का एलान कर दिया है। वहीँ कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि आज पंजाब भाजपा चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई और सीटें तय की गई। बता दे कि भारतीय जनता पार्टी और पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गत दिवस दिल्ली पहुंचे थे। आज शुक्रवार को कैप्टन ने पंजाब भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। वहीँ इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पंजाब विधानसभा चुनाव में गठबंधन व सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। आपको बता दे कि शेखावत से मुलाकात के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम 100% सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा सीटों के बंटवारे का मानदंड जीत होगी। वहीँ गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अब वह कह सकते हैं कि वह कैप्टन की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा सीटों के बंटवारे का आधार क्या होगा, इस पर उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे पर सही समय पर सूचित किया जाएगा। [metaslider id=711]