पंजाब के उप मुख्य मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गोइंदवाल साहिब माडर्न जेल का किया उद्घाटन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
तरनतारन : 173 करोड़ की लागत से तैयार श्री गोइंदवाल साहिब माडर्न जेल प्रोजेक्ट का उप मुख्य मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को उद्घाटन किया। वहीँ उन्होंने कहा कि गोइंदवाल साहिब की जेल सही समय पर मुकम्मल हुई है। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में नशे से जुड़े अकालियों को यहीं बंद किया जा सकेगा। वहीँ इस मोके उन्होने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे के मामले पर जांच रिपोर्ट के आधार पर पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया खिलाफ केस दर्ज करके कारवाई आगे बढ़ाई है। आने वाले दिनों में बहुत सारे और सियासी चेहरे भी नशे के मामले में उजागर होने वाले है। इसके अलावा उन्होंने कहा आगामी चुनाव में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी। अकाली दल, भाजपा, आम आदमी पार्टी, भाजपा और लोक कांग्रेस पार्टी मिलकर भी कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर सकते।
[metaslider id=1461]