लुधियाना में ब्लास्ट के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी और सिद्धू का बड़ा ब्यान , पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
चंडीगढ़ : पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी के दौरे से पहले लुधियाना की कोर्ट कॉम्प्लेक्स में धमाके के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। वहीँ मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने इसे पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश करार दिया है । वहीँ उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले एजेंसियां पंजाब में माहौल खराब कर रही हैं। इसके अलावा नवजोत सिद्धू ने कहा कि सिलसिलेवार बेअदबी और ब्लास्ट की घटना से पंजाब में अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी और अकाली दल सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब पुलिस का लॉ एंड ऑर्डर पर ध्यान नहीं है। इसके अलावा पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसकी गहराई से जांच की मांग की है। वहीँ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग पंजाब में शांति भंग करना चाहते हैं।
[metaslider id=711]