Skip to content

नकली नमक बनाने वाली 4 फैक्ट्रियों पर पुलिस ने की रेड , कई क्विंटल नमक बरामद

Police raided 4 factories making fake salt, many quintals of salt recovered
Police raided 4 factories making fake salt, many quintals of salt recovered
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] अमृतसर : बड़ी खबर मिली है कि पंजाब के अमृतसर में टाटा कंपनी और पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन कर 4 जगह नकली नमक बनाने की फैक्ट्रियों पर रेड की हैं। मिली जानकारी अनुसार इन चारों जगह पर सस्ते नमक को टाटा कंपनी के पैकेट्स में डाल कर बेचा जा रहा था। प्राप्त जानकारी अनुसार जब्त किए गए नमक का वजन क्विंटलों में है। इसके बाद पुलिस ने इन सभी फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीँ कंपनी के अधिकारी ने बताया कि काफी समय से इलाके में नकली नमक के बिकने की खबरे मिल रही थी। जब कंपनी की तरफ से जांच की गई और चारों लोकेशन के बारे में पुख्ता जानकारियां हासिल हो गई। फिर इसके बाद रूरल पुलिस एसएसपी सतीश कौशिक के साथ संपर्क किया गया। इसके बाद उनकी तरफ से तीन टीमों का गठन करके रेड की गई। इन 4 जगहों पर रेड के बाद क्विंटलों के हिसाब से नकली नमक जब्त किया गया है। [metaslider id=711]