Skip to content

दोपहिया वाहनों के लिए पेट्रोल के रेट 25 रुपये होंगे कम, झारखंड सरकार का बड़ा एलान

Petrol rates for two wheelers will be reduced by Rs 25, Jharkhand government's big announcement
Petrol rates for two wheelers will be reduced by Rs 25, Jharkhand government's big announcement
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] झारखंड : बड़ी खबर मिली है कि झारखंड में अपनी सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोज‍ित कार्यक्रम को संबोध‍ित करते हुए एक बड़ी घोषणा करते हुए मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा क‍ि राज्‍य सरकार 26 जनवरी 2022 से पेट्रोल पर 25 रुपये की राहत देगी। उन्होंने कहा यह सुव‍िधा केवल दोपह‍िया वाहन चालकों को ही म‍िलेगी। बता दे कि क‍ि लंबे समय से राज्‍य में पेट्रोल पर टैक्‍स कम करने की मांग की जा रही थी। वहीँ इस घोषणा के बाद वहां दोपह‍िया वाहन चालकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आपको बता दे कि मिली जानकारी के अनुसार, कहा जा रहा है कि प्रतिमाह 10 लीटर पेट्रोल खरीदने पर ही झारखंड सरकार यह लाभ देगी। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इस बारे में स्‍पष्‍ट जानकारी अभी नहीं दी गई है। वहीँ हर क‍िसी को अभी व‍िस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। [metaslider id=1461]